भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम की प्रॉपर्टी-पानी-सीवरेज और दूसरे टैक्स ऑनलाइन जमा करवाने को लेकर एक साल पहले एम सेवा ऐप की सुविधा शुरू की गई थी। बीते 4 अप्रैल से ऐप का सर्वर डाउन है जिस कारण निगम को कई मदों से होने वाली आमदनी की राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऐप के न चलने से जोन वार डिफॉल्टरों की लिस्ट नहीं मिल पा रही है। इस वजह से टीमों को रिकवरी अभियान शुरू करने में मुश्किलें आ रही हैं। वाटर-सीवरेज के कॉमर्शियल बिल पिछले एक साल से बंद पड़ा हुआ है। रिकवरी कम होने की वजह भी सॉफ्टवेयर में खामी बताई गई। हैरान करने वाली बात तो यह है कि पीएमआईडीसी तक शिकायत पहुंच चुकी। इसके बाद भी हल नहीं निकाला जा सका है। एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने कहा कि ऐप के जिम्मेदार अफसरों से बातचीत कर जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा।


