अमृतसर| दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में श्री जानकी नवमी के उपलक्ष्य में श्री रामचरित मानस के पाठ 5 मई तक चलेंगे। मंदिर परिसर में रोजाना सुबह 8 से 9 बजे तक होने वाले पाठ में मंगलवार को प्रभु श्री राम माता जानकी को लेकर अवधपुरी में वापस पहुंचे। पाठ में जैसे ही प्रभु श्री राम अवध में पहुंचे तो सभी राम भक्तों ने सिया पति राम चंद्र की जय जयकार की। इसी दौरान भक्तों ने बधाइयां गाईं। धर्मपाल और रवि अरोड़ा की अध्यक्षता में होने वाले श्रीराम चरित मानस पाठ के दौरान संगीतमय धुन पर भजन संकीर्तन भी किया गया।


