अमृतसर| मंदिर श्री बांके बिहारी लाल जी शरीफ पुरा में 17 अप्रैल को अमृतवाणी सत्संग और प्रवचन होंगे। श्री राम शरणम् आश्रम के जिला संचालक तिलक राज वालिया की अध्यक्षता शाम 7 से सवा 8 बजे तक होने वाले सत्संग में कई राम भक्तजन पहुंचेंगे। सत्संग से 11 घंटे पहले सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक चरणजीत सपरा गली नंबर 5 तहसील पुरा के निवास पर जप होगा। जिसकी पूर्णाहुति सत्संग स्थल पर डाली जाएगी।


