पट्टी | गुरुद्वारा अमर शहीद भाई प्रताप सिंह जी पट्टी में खालसा साजना दिवस और बैसाखी का पर्व मनाया गया। आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और राजपूत बिरादरी के सहयोग से हुआ। इस मौके पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। कीर्तन जत्था भाई बलविंदर सिंह पट्टी और भाई गुरप्रीत सिंह पट्टी ने गुरबाणी कीर्तन और ऐतिहासिक कथा से संगतों को निहाल किया। आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सिंदा, मलकीअत सिंह कालेके, मनदीप सिंह, रजिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।


