उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की अमनदीप हॉस्पिटल्स से साझेदारी

अमृतसर | उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध अमनदीप हॉस्पिटल्स के साथ साझेदारी की है। अमनदीप हॉस्पिटल्स के पास 800 से ज्यादा बेड वाले 5 मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल हैं। इस साझेदारी से उजाला सिग्नस का नेटवर्क 21 से बढ़कर 26 हॉस्पिटल का हो गया है। कुल बेड्स की संख्या अब लगभग 2,000 से बढ़कर 2,800 हो गई है। नए हॉस्पिटल अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर और श्रीनगर में हैं। इससे जम्मू-कश्मीर में उजाला सिग्नस की स्थिति और मजबूत हुई है। उजाला सिग्नस के चेयरमैन और को-फाउंडर प्रबल घोषाल ने कहा कि यह साझेदारी साझा मूल्यों, आपसी सम्मान और गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल पर आधारित है। इस साझेदारी में डॉ. अवतार सिंह ऑर्थोपेडिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का नेतृत्व करेंगे। वह हरियाणा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एडवांस्ड ऑर्थोपेडिक और एआई रोबोटिक सर्जरी सेवाएं बढ़ाएंगे। डॉ. अवतार सिंह ने कहा कि हम अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता से ज्यादा लोगों को बेहतर देखभाल देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *