ईएमसी हॉस्पिटल की डायबिटीज जागरूकता, समाधान की नई पहल

ईएमसी हॉस्पिटल अमृतसर ने डायबिटीज जागरूकता और समाधान अभियान चलाया। जिसमें वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अमरनाथ ने डायबिटीज के लक्षण, कारण और प्रबंधन के तरीकों पर जानकारी दी। डॉ. अमरनाथ ने बताया कि “डायबिटीज एक मेटाबॉलिक विकार है, जिसमें शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता या उसका प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाता। इसका परिणाम यह होता है कि रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। यदि इसे समय पर नियंत्रित न किया जाए, तो यह शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। डॉ. अमरनाथ ने डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को सलाह दी कि वे नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच करवाएं, संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें, तनाव से दूर रहें और दवाओं का सही समय पर सेवन करें। ईएमसी हॉस्पिटल के एडवर्टाइजिंग एंड डायरेक्टर, डॉ. ऋषभ अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा कि हमारा उद्देश्य केवल इलाज देना नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने यह भी बताया कि ईएमसी हॉस्पिटल में डायबिटीज के लिए विशेष “मधुमेह कल्याण कार्यक्रम” चलाया जा रहा है। डॉ. अरोड़ा ने आगे कहा कि ईएमसी हॉस्पिटल एक ऐसा केंद्र बन चुका है जहां पर मरीज न केवल इलाज पाते हैं, बल्कि उन्हें समझ, संवेदना और सम्मान भी मिलता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *