भास्कर न्यूज | बालोद जिला स्वर्णकार संघ बालोद इकाई का परिचय, भेंट और सम्मान समारोह कला केंद्र स्थित सभागार में हुआ। समाज की एकता और संगठन की शक्ति का परिचय मिला। अतिथि सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश सोनी, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी और पार्षद रीता सोनी थे। कमलेश सोनी को सर्वसम्मति से जिला स्वर्णकार संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी स्वर्णकारों को एकजुट होना होगा। सामुदायिक भवन के लिए भूमि की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि संगठित प्रयास से कोई संसाधन अधूरा नहीं रहेगा। नगर पालिका स्तर पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व न्यायाधीश सुरेश सोनी ने कहा कि समाज का उत्थान तभी संभव है जब हर परिवार संगठन से जुड़े। युवाओं को परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने की बात कही। उन्होंने समाज के लिए मार्गदर्शक बने रहने का वादा किया। पार्षद रीता सोनी ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। महिलाओं से बैठकों और निर्णयों में सक्रिय भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। अध्यक्ष कमलेश सोनी, सचिव जितेंद्र कुमार सोनी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सोनी और कोषाध्यक्ष पंकज सोनी बनाए गए। महिला विंग में अध्यक्ष रीता सोनी, सचिव इंदिरा सोनी और उपाध्यक्ष प्रियंका सोनी बनीं। युवाओं ने परिचय दिया संरक्षक मंडल में सुरेश सोनी, राजेश सोनी, विनय सोनी, राज सोनी, संजीव सोनी, जागेश्वर सोनी, सुरेंद्र सोनी, सुभाष सोनी और अजय सोनी को शामिल किया गया। युवाओं और युवतियों का परिचय सत्र हुआ। इससे समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ। आयोजन का उद्देश्य समाज को संगठित कर सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यों को गति देना रहा। समारोह में शंकर लाल सोनी, रमेश सोनी, अभिषेक सोनी, देवेंद्र सोनी, दीपक सोनी, सोनम सोनी, गजेंद्र सोनी, अमित सोनी, स्वप्निल सोनी, करण सोनी, महिला विंग से मीना सोनी, इंदिरा सोनी, रीता सोनी, प्रियंका सोनी, शीतल सोनी, शीला सोनी मौजूद थीं।