रांची | एक फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर जानलेवा हमला हुआ। इस मामले में नितेश कुमार ने अरगोड़ा थाना में मारपीट करने, लूटपाट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार नितेश कुमार और रंजीत पांडेय ऑफिस से निकल रहे थे। तभी अमरावती कॉलोनी चुटिया निवासी एक युवक अपने 4-5 साथियों के साथ वहां पहुंचा। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। नितेश कुमार मूल रूप से सारण बिहार के रहने वाले हैं। वे आय फाइनेंस लिमिटेड में लोन एडवाइजर हैं। उनके साथ रंजीत पांडेय ब्रांच कलेक्शन ऑफिसर हैं। वे महावीर कॉलोनी, रेडमा में रहते हैं। नितेश ने बताया कि आरोपी ने कंपनी से बिजनेस लोन लिया था। वह समय पर किस्त नहीं दे रहा था। 11 अप्रैल को जब नितेश ने फोन कर किस्त मांगी, तो आरोपी ने गाली दी और जान से मारने की धमकी दी।