रांची | मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिन्द्रा ने मंडल कार्यालय के सभा कक्ष में भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को स्मरण किया गया। बिन्द्रा ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा देश को प्रगतिशील व उन्नतिशील बनाने के लिए उनके व्यापक योगदान व महान कार्यों का उल्लेख किया। अधिकारियों व कर्मचारियों को डॉ अंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक हेमराज मीना, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शुचि सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रेया सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता साकेत कुमार व अन्य मौजूद थे।