संगठन नई ऊंचाई छूएगा, अब हर माह अमावस्या को गो सेवा : पूजा अग्रवाल

मारवाड़ी युवा मंच की रांची समर्पण शाखा का वार्षिक पुरस्कार वितरण व शपथ ग्रहण समारोह विनीता सिंघानिया की अध्यक्षता में बरियातू में हुआ। शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने वर्ष 2024–25 की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा अग्रवाल को सत्र 2025–26 का पदभार सौंपा। विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव विजयवर्गीय मौजूद थे। अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा अग्रवाल को शपथ दिलाई। निवर्तमान प्रांतीय महामंत्री सार्थक अग्रवाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके बाद सत्र 2023-24 के िलए पुरस्कारों का वितरण किया गया। इसके तहत सभी सदस्यों को उनके बेहतर कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की विशेषता रही िक सदस्यों के साथ उनके जीवनसाथी को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, क्योंकि एक महिला को आगे बढ़ाने में पुरुष का बहुत बड़ा हाथ होता है। पूजा ने अपने अध्यक्ष भाषण में कहा िक रांची समर्पण शाखा पिछले 19 वर्षों से बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। अब 16वें अध्यक्ष के रूप में उनका पूरा प्रयास रहेगा िक समर्पण को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने की बात कहीं। नई अध्यक्ष ने हर महीने की अमावस्या को गो सेवा करने का निर्णय लिया गया। धन्यवाद ज्ञापन शुभा अग्रवाल ने िकया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *