नायब तहसीलदार 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:जमीन के नामांतरण के लिए मांगे थे 50 हजार रुपए, रीवा लोकायुक्त ने की कार्रवाई

सीधी में नायब तहसीलदार वाल्मीकि साकेत को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। कार्रवाई शनिवार सुबह रीवा लोकायुक्त पुलिस ने की है। अफसर ने जमीन के नामांतरण के लिए 50 हजार रुपए मांगे थे। सीधी के रहने वाले वाले किसान आशु शुक्ला ने कुछ दिन पहले लोकायुक्त में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया, मुझे जमीन का नामांतरण कराना था। इसके लिए नायब तहसीलदार ने एक लाख रुपए मांगे। बातचीत करने पर 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। शिकायत के सत्यापन के बाद रिश्वत के रुपए देना तय हुआ। लोकायुक्त की टीम ने प्लानिंग के तहत रुपयों में रंग लगाकर आशु शुक्ला को दिए। पहली किस्त लेते अफसर गिरफ्तार शनिवार सुबह करीब 10 बजे आशु शुक्ला पहली किस्त 25 हजार रुपए लेकर नायब तहसीलदार वाल्मीकि साकेत के आवास पर पहुंचा। आशु ने जैसे ही रुपए रुपए दिए, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ लिया। रिश्वत के 25 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। अफसर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीद्र सिंह ने बताया कि 12 सदस्य की टीम ने नायब तहसीलदार की घेराबंद कर पकड़ा है। मामले की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *