मुख्यमंत्री कल निवाड़ी और टीकमगढ़ में:किसान सम्मेलन और जन कल्याण शिविर में हिस्सा लेंगे

निवाड़ी और टीकमगढ़ में 22 दिसंबर को किसान सम्मेलन और जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शिविरों का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। निवाड़ी जिले में यह शिविर दोपहर 2 बजे लगाया जाएगा, जहां पर किसानों और स्थानीय निवासियों को राज्य सरकार की योजनाओं और उनके लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। दूसरी ओर टीकमगढ़ जिले के बैरवार में शिविर का आयोजन शाम 3 बजकर 45 मिनट से होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव न केवल किसानों से संवाद करेंगे, बल्कि उनके मुद्दों को सुनकर समाधान भी प्रस्तुत करेंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो जनता की समस्याओं का तुरंत निवारण करेंगे। राज्य सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि ऋण माफी योजना, और अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यह शिविर महत्वपूर्ण साबित होगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों और आम नागरिकों को लाभांवित करना है और उन्हें सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *