क्रिकेटर राहुल तेवतिया परिवार सहित बागेश्वर धाम पहुंचे:पंडित धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात, कहा- टीवी पर देखकर आने का सोचता था

आईपीएल में गुजरात टाइटंस टीम के ऑलराउंडर क्रिकेटर राहुल तेवतिया शनिवार सुबह बागेश्वर धाम दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पत्नी रिद्धि और बेटा अम्बर भी दिखे। दर्शन के बाद उन्होंने बागेश्वर महाराज से मुलाकात की। उन्होंने बागेश्वर महाराज से अपने जीवन और खेल से जुड़े अनुभव भी साझा किए। टीवी पर देखकर दर्शन करने का सोचते थे
इस दौरान उन्होंने बताया कि वह बागेश्वर धाम पहली बार आए हैं। इससे पहले वे बागेश्वर महाराज को टीवी पर देखकर आने का सोचते थे कि उन्हें असलीयत में दर्शन करने का मौका कब मिलेगा। सकारात्मक महसूस किया
इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें हजारों की संख्या में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को देखकर काफी अच्छा लगा। यहां आकर उन्होंने सकारात्मक महसूस किया। सवालों के जवाब मिले राहुल ने बताया कि उनके मन में जीवन को लेकर जो सवाल थे। उन सभी के जवाब बागेश्वर महाराज ने बिना पूछे दे दिए। साथ ही बताया कि उन्हें बागेश्वर महाराज ने फरवरी में होने वाले 251 कन्या विवाह का भी निमंत्रण दिया। उन्होंने जल्द फिर बागेश्वर धाम आने की मंशा जताई है। देखिए तस्वीरें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *