केन्द्रीय मंत्री बिट्टू का आप सरकार पर तंज:बोले-लुधियाना उपचुनाव के लिए कोई घोषणापत्र नहीं, लेकिन बार मेन्यू रात 2 बजे तक उपलब्ध

पंजाब के लुधियाना में हल्का पश्चमी में जल्द उप-चुनाव होने जा रहे है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे पर तंज कसने शुरू कर दिए है। केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी पर निशाना सधाते हुए तंज कसा है उन्होंने कहा-लुधियाना उपचुनाव के लिए आप के पास कोई घोषणापत्र नहीं। लेकिन बार मेन्यू रात 2 बजे तक उपलब्ध रहेगा। राज्य के मुखिया का विजन उनके फैसलों में झलकता है। दो दिन पहले सरकार ने जारी किए है आदेश बता दें 2 दिन पहले आम आदमी पार्टी ने जिला लुधियाना में रात 2 बजे तक होटल आदि खोलकर कारोबार करने के आदेश जारी किए है। लुधियाना के होटल कारोबारियों की लंबे समय से यह मांग भी थी। उप-चुनाव के चलते राज्य सभा सदस्य और हल्का पश्चमी से उम्मीदवार सांसद संजीव अरोड़ा ने आप हाईकमान से होटल कारोबारियों की ये मांग पूरी करवाई। इससे पहले भी बिट्टू कई बार आम आदमी पार्टी पर निशाना साध चुके है। कौन है रवनीत सिंह बिट्टू रवनीत सिंह बिट्टू का जन्म 10 सितंबर 1975 को लुधियाना के कोटला अफगान गांव में हुआ। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद बिट्टू ने पंजाब यूथ कांग्रेस का प्रधान बनकर अपना पॉलिटिकल करियर शुरू किया।बिट्टू पंजाब के पूर्व CM स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं। पंजाब से आतंकवाद खत्म करने का क्रेडिट बेअंत सिंह को ही जाता है। 1980-90 के दशक में पंजाब में आतंकवाद अपने चरम पर था। खालिस्तान समर्थक आतंकी दिनदहाड़े हत्याएं कर रहे थे। 1992 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद 25 फरवरी 1992 को बेअंत सिंह पंजाब के CM बने। उन्होंने पंजाब पुलिस के तत्कालीन चीफ और सुपर कॉप कहे जाने वाले केपीएस गिल को आतंकियों से निपटने के लिए फ्री हैंड दिया। बेअंत सिंह और केपीएस गिल की जोड़ी ने राज्य से आतंकवाद का सफाया कर दिया। बेअंत सिंह मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से ही खालिस्तानियों के निशाने पर थे। 31 अगस्त 1995 को जब बेअंत सिंह चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय से बाहर निकल रहे थे तो वहां खड़े एक स्कूटर में बम ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में बेअंत सिंह समेत कई लोग मारे गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *