राजनांदगांव आरक्षक भर्ती गड़बड़ी…कॉन्स्टेबल ने लगाई फांसी:भर्ती प्रक्रिया में लेनदेन का आरोप, सरायपाली के बसना का रहने वाला था

राजनांदगांव में आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में नया मोड आ गया है। भर्ती में लेन-देन के आरोप के बाद आरक्षक अनिल रत्नाकर (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वो खैरागढ़ पुलिस में पदस्थ था और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा हुआ था। सरायपाली बसना का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह लालबाग थाना क्षेत्र के रामपुर रोड से 1 किलोमीटर अंदर पेड़ से आरक्षक की फांसी पर लटकी लाश मिली है। अनिल रत्नाकर बाइक क्रमांक CG 06 GM 2950 से रामपुर पहुंचा था। मौके पर जूता और गाड़ी खेत में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि, आरक्षक भर्ती में लेन-देन में नाम आने से भयभीत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। उसकी पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान ड्यूटी लगी थी। सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि, आरक्षक सरायपाली बसना का रहने वाला था। परिवार के लोगों को सूचना दी गई है। परिवार के पहुंचने के बाद लाश को नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *