रायपुर,छत्तीसगढ़ विधायक पहुंचे पाली:बोले-पाली में मेरा ननिहाल इसलिए खासा लगाव है, रायपुर में भी करता हूं पाली की चर्चा

छत्तीसगढ़ रायपुर के विधायक सुनिल सोनी पाली पहुंचे। कुछ देर वे सर्किट हाऊस में रूके। जहां सोनी समाज के लोग उनसे मिलने पहुंचे। भाजयुमो के जिला मंत्री कार्तिक सिंह रावलवास व दीपक सोनी के नेतृत्व में भी उनका बहुमान किया गया। स्वागत समारोह में विधायक ने राजस्थान मे भाजपा सरकार के एक साल पूर्ण होने पर स्थानीय कार्यकर्ताओ को बधाई दी, सरकार विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया। विधायक सुनिल सोनी ने कहा पाली शहर मे मेरा ननिहाल है जहां मे बड़ा हुआ। इसलिए पाली से लगाव है। वे बोले की पाली की चर्चा हमेशा रायपुर मे करता रहता हूं। इस मौके पर विजय, दिनेश, ओमप्रकाश पंवार, भवानी, प्रिंस राजपुरोहित, संदीप, अक्षय, मोहित सोनी सहित जने मौजूद।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *