सीईओ जिला पंचायत ने की जनसुनवाई, 60 आवेदकों की सुनी समस्याएं

सीईओ जिला पंचायत ने की जनसुनवाई, 60 आवेदकों की सुनी समस्याएं
अनूपपुर।
कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 60 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. सोनी, अधीक्षक भू-अभिलेख प्रदीप मोगरे एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में नगर परिषद बरगवां (अमलाई) के अरुण कुमार गुप्ता ने खाद्यान्न पर्ची बनवाए जाने, ग्राम चोंड़ी-पोंड़ी तहसील कोतमा की सुनीता बाई ने लाडली बहना योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम सेन्दुरी तहसील अनूपपुर के हजारीलाल ने भूमि के सीमांकन में सुधार कराए जाने, ग्राम दुधमनिया तहसील अनूपपुर की रशमी सिंह गोंड़ ने पति की कुएं में डूबने से मृत्यु हो जाने पर सहायता राशि दिलाए जाने, राजनगर तहसील कोतमा के समीद अहमद ने निःशक्त विवाह प्रोत्साहन सहायता राशि दिलाए जाने, ग्राम बर्री तहसील अनूपपुर के नंदू भरिया ने अनूपपुर बायपास मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहीत किए जाने पर मुआवजा राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *