पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई के बीच अब महिलाएं भी नशा तस्करी में शामिल होने लगी हैं। छपार पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला आटे की खाली थैली में चुरापोस्त छिपाकर ले जा रही थी। पुलिस की टीम द्वारा महिला तस्कर से पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई जानकारी के अनुसार गांव लताला की रहने वाली मनजीत कौर को छपार के रछीन रोड पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। चौकी छपार के इंचार्ज एसआई गुरदीप सिंह के मुताबिक, महिला गांव लोहटबंद्दी की तरफ से आ रही थी। पुलिस नाका देखते ही वह थैली फेंककर भागने लगी। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जब पुलिस ने थैली की तलाशी ली, तो उसमें से 4 किलो चुरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने थाना जोधा में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान पता लगाएगी कि चुरापोस्त कहां से खरीदा गया था।


