मां-बेटे ने तीन पपीज को मार डाला:मुरैना में डंडे से पीटा, किक मारी; आज फीमेल डॉग और चौथे पपी की लाश मिली

मुरैना में मां-बेटे ने तीन पपीज की पीट-पीटकर जान ले ली। मां ने उन्हें डंडे से मारा जबकि बेटे ने पैर से किक मारते हुए धकेला। वारदात महावीरपुरा इलाके में मंगलवार की है। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। कोतवाली के एसआई शिवम चौहान ने बताया कि पशु प्रेमियों की शिकायत पर आरोपी अरमान खान और उसकी मां सलमा के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, बुधवार सुबह अरमान और सलमा के घर के दरवाजे पर फीमेल डॉग और उसके एक और पपी की लाश मिली। आशंका है कि इनकी भी हत्या की गई है। इनको मिलाकर अब तक एक फीमेल डॉग और उसके चार पपीज मारे जा चुके हैं। पुलिस ने सभी का पोस्टमॉर्टम कराया है। वीडियो में डंडे से पीटती दिख रही महिला
घटना के एक वीडियो में दिख रहा है कि सलमा ने पपीज को डंडे से धकेला। फिर पीटना शुरू कर दिया। पपीज चिल्लाते रहे और आखिरकार दम तोड़ दिया। दूसरे वीडियो में अरमान पपीज को पैरों से किक मारता दिखाई दे रहा है। वीडियो उनके घर के सामने रहने वाले महिला ने अपने मोबाइल से बनाए हैं। देखिए, बेरहमी की तीन तस्वीरें घर के दरवाजे के पास बैठे रहते थे पपी
पुलिस के मुताबिक, सलमा और अरमान के घर के पास एक फीमेल डॉग ने कुछ पपीज को जन्म दिया था। वे उनके दरवाजे के पास बैठे रहते थे। घरवालों को ये पसंद नहीं था। उनको लगता था कि पपीज उनके घर के सामने गंदगी करते हैं। गऊ रक्षा समिति के सदस्य पहुंचे थाने
घटना का वीडियो सामने आने के बाद गऊ रक्षा समिति के सदस्य हेमू पंडित और उनके साथी कोतवाली पहुंचे। मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने सलमा और अरमान के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र यादव ने कहा- पपीज का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आरोपियों को नोटिस दिया जाएगा, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढे़ं… कुत्ते को डायल-100 से कुचलने का वीडियो रीवा में डायल-100 कुत्ते को रौंदते हुए निकल गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। बुधवार को इसका वीडियो वायरल हुआ। एनिमल और डॉग लवर ने घटना पर कड़ा विरोध जताया है। वह ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों पर जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसपी ने मामले को बढ़ता देख जांच के निर्देश दिए हैं।​​ पढे़ं पूरी खबर…​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *