रामगढ़ में चार दुकान से एक लाख की चोरी:चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े, दुकानदारों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

रामगढ़ शहर के डेली मार्केट में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाया। उन्होंने दुकानों से नगद और सामान मिलाकर करीब एक लाख रुपए की चोरी की। बुधवार सुबह दुकानदार जब अपनी दुकानों पर पहुंचे, तो सभी दुकानों के ताले टूटे हुए मिले। दुकान के अंदर जाकर देखा तो ड्रॉवर में रखी नकदी और कीमती सामान गायब थे। चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। दुकानदारों ने बताया कि उन्हें ये दुकानें कैंटोनमेंट से आवंटित हुई हैं। शटर में कमजोर ताले लगे होने के कारण चोरों को दुकान में घुसने में आसानी हुई। चोरों ने करीब बीस हजार रुपए नकद और अस्सी हजार रुपए का सामान चुराया है। पीड़ित दुकानदारों ने रामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *