रायपुर में रक्तदान का महाकुंभ:20 अप्रैल को एम्स में लगेगा कैंप; ग्रामीण अंचल में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाएगा हेल्पिंग हैंड्स

राजधानी रायपुर में रक्तदान का महाकुंभ लगने जा रहा है। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा 20 अप्रैल रविवार को एम्स हॉस्पिटल में इस कैंप का आयोजन किया जाएगा। जहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ब्लड कलेक्ट किए जाएंगे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, राम विचार नेताम मुख्य अतिथि होंगे और प्रदेश भर से सामाजिक प्रतिष्ठित लोग इसमें शिरकत करेंगे। क्लब के सदस्य ने बताया कि कैंप में कलेक्ट किया ब्लड दूर दराज ग्रामीण अंचल से आए गरीब वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाएगा। वहीं, छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपील की है कि रक्तदान में अधिक से अधिक लोगों शामिल होए। वहीं, मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि ये सिर्फ रक्तदान नहीं है बल्कि जीवनदान है। अधिक से अधिक लोग इसमें शिरकत करें। हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास इस शिविर में प्रदेश का पूरा मंत्रीमंडल, सांसद और विधायक शिरकत करेंगे। बता दें कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब लगातार सरकारी अस्पतालों में रक्तदान से लेकर हर जरूरी चीजें में मदद करने का प्रयास करते रहती है। महाकुंभ में डुबकी लगाने की अपील वहीं इनके द्वारा वृक्षारोपण, साइबर क्राइम मुक्त भारत जैसे कई क्षेत्र में कार्य किए जा रहे है। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने लोगो से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर रक्तदान के इस महाकुंभ में डुबकी जरूरी लगाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *