5 अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार:एक किलो अफीम का दूध बरामद, पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दबोचा

पुलिस मुख्यालय से आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत झालावाड़ थानाधिकारी की टीम ने शुक्रवार देर रात शहर झालावाड़ में खण्डिया नाका पर नाकाबंदी के दौरान एक लक्जरी कार में 5 अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर को एक किलो ग्राम अफीम के दूध सहित गिरफ्तार किया है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि आदतन अपराधी, मादक पदार्थ व अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए पुलिस मुख्यालय से विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत झालावाड़ शहर में एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा के निकटतम सुपरविजन में झालावाड़ डिप्टी हर्षराज सिंह खरेड़ा के निर्देशन में कोतवाली सीआई चन्द्रज्योति शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आदतन अपराधी, मादक पदार्थ, अवैध हथियार तस्करों की धरपकड़ के लिए मध्य रात्रि शहर झालावाड़ खण्डिया नाका पर नाकाबंदी के दौरान चैकिंग की गई। नाकाबंदी में एमपी नंबर की एक लक्जरी कार में 5 व्यक्ति बैठे हुए थे ,जो अलग-अलग जिलों व राज्यों के होने से इन व्यक्तियों की परिस्थितियां संदिग्ध नजर आई, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। कार की तलाशी के दौरान कार में रखे एक बैग में 1 किलोग्राम अफीम का दूध मिला, जो तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। मादक पदार्थ को जब्त कर कार में बैठे मादक पदार्थ तस्कर संजय कुमार, ओमप्रकाश, विजय नागर, मामराज चन्द्रप्रकाश को गिरफ्तार कर तस्करी में काम में ली जा रही कार को जब्त कर लिया। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद और शामिल अन्य व्यक्त्तियों के बारे में पूछताछ कर मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क के बारे में अनुसधांन किया जा रहा है। मादक पदार्थ अफीम दूध की कीमत करीब 10 लाख रुपए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *