जेल कनावटी नीमच में ध्यान दिवस का आयोजन:इस्कॉन के सदस्यों ने श्रीमद भगवद् गीता के जीवन में प्रभाव को बताया

नीमच। शनिवार दोपहर नीमच जिले की कनावटी जेल पर इस्कॉन द्वारा जेल में निरुद्ध बंदियों को श्रीमद भगवद् गीता के संबंध में एक ज्ञान वर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गीता महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप मे इस्कॉन के रघुनाथ प्रसाद दास एवं नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती चोपड़ा उपस्थित रहीं। इस दौरान इस्कॉन के रघुनाथ प्रसाद ने श्रीमद भगवद् गीता हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करती है एवं जीवन की हर समस्या का समाधान कैसे करती है। इस संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। नगरपालिका अध्यक्ष ने श्रीमद भगवद् गीता को अपनाने के उपरांत उनके जीवन में आए सकारात्मक व्यक्तिगत बदलावों के बारे में बताया। कार्यक्रम उपरांत मौजूद लोगों एवं बंदियों में पॉजिटिव ऊर्जा के संचार को महसूस किया गया।इस अवसर पर इस्कॉन द्वारा प्रत्येक बंदी को श्रीमद भगवद् गीता की एक-एक प्रति बांटी गई। वही कार्यक्रम को लेकर बंदियों एवं उपस्थित गणमान्यों द्वारा इस्कॉन नीमच के इस आयोजन की सराहाना की गई। इस अवसर पर SDM डॉ ममता खेड़े, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाती चोपड़ा, इस्कॉन के रघुनाथ प्रसाद दास, आतिशा गौड़, जेल अधीक्षक यशवंत कुमार मांझी सहित जेल स्टाफ उपस्थित के सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *