जामताड़ा में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत:30 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा बच्चा, 4 घायल

जामताड़ा में शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक बच्चा हवा में 30 फीट ऊपर तक उछल गया और फिर सड़क पर गिरा। इस घटना में बच्चे समेत चार लोग जख्मी हुए हैं। हादसा जिला मुख्यालय स्थित दुमका रोड के साइडिंग मोड़ पर हुई। टक्कर इतनी जोरदार आवाज के साथ हुई कि आसपास के दर्जनों लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। घायल अवस्था में चारों को मौके पर उपस्थित लोगों ने सदर हॉस्पिटल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बच्चा 30 फीट ऊपर हवा में उछल गया। अपाची बाइक मोड़ पर भी बेतहाशा स्पीड में जा रही थी तभी सामने से आ रही स्प्लेंडर से टक्कर हो गई। बच्चा स्प्लेंडर बाइक पर बैठा था। उसे काफी चोट आई है। अपाची बाइक पर सवार दोनों युवक भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *