जमशेदपुर में देसी कट्‌टा के साथ एक गिरफ्तार:जेल में बंद अपराधी के नाम पर मांगता था रंगदारी, कई थाना में दर्ज है केस

जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने रंगदारी के मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम बंटी गुहा है, जो परसुडी गोल पहाड़ी का रहने वाला है। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि बंटी जेल में बंद अपराधी के नाम पर शहर के व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने का काम कर रहा था। उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है। एसपी ने बताया कि उसके कदमा थाना अंतर्गत राम जन्म नगर में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी करते हुए उसे नदी के किनारे से धर दबोचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *