वैश्विक अस्थिरता के बाद सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड:97 हजार पार हुई स्टैंडर्ड सोने की कीमत, चांदी की कीमत पहुंची 98 हजार

सोने की कीमत ने बुधवार को अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उठा पटक के बाद भारतीय बाजार में स्टैंडर्ड सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई के शिखर पर पहुंच गई है। इसके बाद राजस्थान के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत 97 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद 1 किलो चांदी की कीमत 98 हजार रुपए के आंकड़े पर पहुंच गई है। सर्राफा व्यापारी सुशील जैन ने बताया कि फिलहाल दुनिया भर में अस्थिरता का माहौल है। जिसकी वजह से दुनियाभर में निवेशकों के साथ ही सरकारी बैंक भी सोने में निवेश कर रहे हैं। यही कारण है कि सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अगर आने वाले दिनों में इसी तरह के हालात रहे तो 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत एक लाख रुपए के आंकड़े को छू सकती है। वहीं चांदी की कीमत भी फिर से एक लाख रुपए को पार कर सकती है। जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97 हजार 100 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 90 हजार 400 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 78 हजार 600 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 64 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत 98 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *