नागौर में मनाया राजस्थान पुलिस का 76वां स्थापना दिवस:45 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया, रक्तदान शिविर और प्रदर्शनी का आयोजन

नागौर में 76वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 3 दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन आज सुबह नागौर पुलिस की सभी टुकड़ियों ने परेड करके सलामी दी। नागौर जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर सदर थानाधिकारी सुरेश कस्वां के नेतृत्व में सलामी दी गई। राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नागरिकों व पुलिस कर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। नागौर पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने वर्ष 2024 के दौरान पुलिस विभाग में कर्तव्य, निष्ठा व सराहनीय सेवाओं के लिए 45 पुलिस कार्मिकों को उत्तम/अति उत्तम/सर्वोत्तम सेवा चिन्ह व प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। परेड के बाद पुलिस लाईन नागौर में पुलिस फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से नाागौर पुलिस के उत्कृष्ट कार्यों के साथ-साथ जिला नागौर के इतिहास, सड़क सुरक्षा संबंधी, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, महत्त्वपूर्ण केस निस्तारण आदि अन्य जानकारियों को प्रदर्शित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही पुलिस लाईन नागौर परिसर में गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिये परिंडे लगाए गए। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर आज पुलिस लाईन नागौर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस समेत कई पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। इस अवसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूर मोहम्मद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र महला, नागौर डीएसपी रामप्रताप विश्नोई समेत कई थानाधिकारीगण, पुलिस अधिकारीगण, जवान, सीएलजी सदस्य, शांति समिति के सदस्य, सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिक समेत काफी लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *