वायु सेना के महान योद्धा को श्रद्धांजलि:जयपुर में मार्शल अर्जन सिंह की 106वीं जयंती पर भव्य समारोह, वेटरन्स और स्कूली बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

जयपुर में मार्शल ऑफ़ द इंडियन एयरफोर्स अर्जन सिंह पद्म विभूषण, डीएफसी की 106वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वायु सेना स्टेशन के सामने जल महल पर आयोजित किया गया। समारोह में वेटरन्स और उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें वीरता पुरस्कार विजेता, गणमान्य व्यक्ति, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम में आम नागरिकों की भी उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एयर वॉरियर्स सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा का प्रदर्शन रहा। इसने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में मार्शल अर्जन सिंह के योगदान को विशेष रूप से याद किया गया। साथ ही भारतीय वायु सेना के गौरवशाली इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया। वायु सेना स्टेशन, जयपुर के स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज ने एक विशेष संबोधन दिया। उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध में मार्शल अर्जन सिंह के नेतृत्व की सराहना की। उनके इसी असाधारण नेतृत्व के लिए उन्हें वायु सेना के मार्शल का प्रतिष्ठित पद मिला। समारोह में युद्ध के दिग्गज सैनिकों को भी विशेष सम्मान दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *