केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत सोरेन पहुंचे पार्टी कार्यालय:झामुमो कार्यालय में हर सप्ताह जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनेंगे मंत्री

झामुमो का केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को हेमंत सोरेन पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय का मुआयना किया। हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पार्टी कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक तक रहे और आगे की रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की। सुप्रियो भट्टाचार्य के मुताबिक, पार्टी दफ्तर में सप्ताह में एक दिन झामुमो कोटे के एक मंत्री बैठेंगे, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता की समस्याओं का निपटारा हो सके। झामुमो केंद्रीय कमेटी में रांची जिला से 17 सदस्य रांची जिला से 14 लोगों को झामुमो केंद्रीय समिति में शामिल किया गया है। इसमें विनोद कुमार पांडेय, सुप्रिया भट्टाचार्य, अभिषेक प्रसाद पिंटू, मनोज कुमार पांडेय, नंदकिशोर मेहता, अशोक कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, महुआ माजी, विकास सिंह मुंडा, अमित कुमार महतो, मधु मंसूरी, पवन जेडिया, तनुज खत्री और अश्विनी शर्मा के नाम शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *