रांची|सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में कार से खस्सी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित सैय्यद सज्जाद शाह ने 15 अप्रैल को सुखदेव नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका खस्सी संस्कृत स्कूल के सामने चर रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसे चुरा ले गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सज्जाद शाह ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की चोरी कर चुका है। उसके पास पुरानी घटना का वीडियो भी मौजूद है। चोरी में जिस कार का इस्तेमाल हुआ, उसका नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।


