ऑनलाइन ऑर्डर के नाम पर 40 हजार की ठगी

रांची| टैगोर हिल रोड मोरहाबादी निवासी राज कुमार सिंह के साथ साइबर ठगी हुई। उन्होंने साइबर थाना में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि उनकी भतीजी ने पांच दिन पहले एक ऐप से कुछ सामान ऑर्डर किया था। 15 अप्रैल को भतीजी के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को डिलीवरी एजेंट बताया। उसने पेमेंट करने को कहा। भतीजी ने बताए गए तरीके से कुल 40,576 रुपए का भुगतान कर दिया। यह रकम एक प्राइवेट बैंक की बरियातू शाखा के खाते से ट्रांसफर की गई। बाद में पता चला कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *