डीआरयूसीसी सदस्य ने डीआरएम को किया पत्राचार

रांची | हाल के दिनों में प्रायः ट्रेनों को रद्द किए जाने के निर्णय से यात्रियों को अनावश्यक रूप से होनेवाली कठिनाई पर चिंता व्यक्त करते हुए रांची रेल मंडल के डीआरयूसीसी सदस्य बिनोद कुमार अग्रवाल ने डीआरएम को पत्राचार किया। कहा कि यह देखा जा रहा है कि किसी भी अन्य रेल मंडल में डेवलपमेंट कार्यों के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित होनेवाली ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है, इसकी सूचना भी समयपूर्वक यात्रियों को नहीं दी जाती। । आकस्मिक स्थिति में यात्री सड़क मार्ग अथवा वायु मार्ग से सफर करने को विवश होते हैं, जो रेलमार्ग की तुलना में काफी अधिक होता है। उन्होंने यह सुझाया कि रांची रेल मंडल द्वारा ट्रेनों को रद्द करने के बजाय उनका परिचालन सामान्य तरीके से वैकल्पिक मार्ग से किया जाय।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *