भगवान के साक्षात दर्शन करवाने के नाम पर ठगी:मरवाही में महिलाओं के मंगलसूत्र उतरवाए, पैदल चलने कहा, फिर पर्स लेकर भागे

मरवाही में भगवान के साक्षात दर्शन कराने के नाम पर 2 महिलाओं से लाखों रुपए के आभूषणों की लूट हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ठगों की तलाश में जुटी हुई है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। जहां राधा कृष्ण मंदिर के पास दो महिलाएं श्वेता जायसवाल और सुनीता साहू मंदिर के पास ही बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक में 3 अज्ञात लोग वहां पहुंचे और महिलाओं से बातचीत कर साक्षात भगवान के दर्शन करा देने का दावा करने लगे। साथ ही खुद को भगवान का दूत भी अपने आपको बताने लगे। दूसरी महिला ने भगवान के दर्शन होने का किया दिखावा मंदिर के पास बैठी एक अन्य महिला से ठगों ने उनके मां के बारे में पूछा और बीमार होने की बात कही। इसके बाद भगवान के दर्शन हो जाने का झूठा दिखावा किया। यह सब देख दोनों महिलाए भी ठगों की बातों में आ गई। आभूषण को उतरवा कर पर्स में रखवा दिया जब महिलाएं उनके झांसे में आ गई तो ठगों ने भगवान का दर्शन करवाने की बात कहते हुए महिलाओं के पहने हुए आभूषण को उतरवा कर पर्स में रखवा दिया। जब महिलाएं आभूषण उतारने में संकोच करने लगी तो ठगों ने आभूषण पहने रहने में भगवान के दर्शन न होने का डर भी दिखाया। इन सब के बीच चालाकी से ठगों ने दोनों महिलाओं से लगभग 1 लाख के 14 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, 3 ग्राम सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल सभी को पर्स में रखवा दिया। इसके बाद महिलाओं से कुछ दूर पैदल चलने के लिए कहा। बाइक सवार ठग मौके से गहने लेकर भागे ठगों ने कहा कि पैदल चलते ही कुछ दूर में भगवान के साक्षात दर्शन होंगे। महिलाएं जैसे ही कुछ दूर पैदल चली। बाइक सवार ठग मौके से सभी गहने लेकर भाग गए। इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने मरवाही पुलिस से मामले की शिकायत की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *