रांची| गोस्सनर कॉलेज मास कॉम विभाग की ओर से बुधवार को एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन रांची एयरपोर्ट मैदान में किया गया। जिसमें विभाग के छात्रों की चार टीम मास कॉम स्मारशर्स, मास कॉम ब्लास्टर्स, विकेट वॉरियर, गली गैंग का गठन किया गया। चारों टीम में मास कॉम विभाग की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। पहला मैच विभाग के ही गली गैंग और मास कॉम स्मारशर्स के बीच हुआ जिसमें मास कॉम स्मारशर्स ने जीत दर्ज कर जगह बनाई। दूसरा मैच मास कॉम ब्लास्टर्स और विकेट वॉरियर के बीच हुआ। जिसमें मास कॉम ब्लास्टर्स ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में ब्लास्टर्स टीम विजेता बनी।


