हेरिटेज राउंड में महाकुंभ को दर्शाकर रांची की अवनी चौधरी बनीं मिस हेरिटेज इंडिया-2025

महाकुंभ थीम में अवनी ने साधु-संतों को रिप्रजेंट करते हुए गेटअप धरा पुणे में आयोजित मिस हेरिटेज इंडिया-2025 प्रतियोगिता की विनर रांची की 19 वर्षीय अवनी चौधरी बनी हैं। अब वह नवंबर में थाईलैंड में होने वाली मिस हेरिटेज इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सरला बिरला स्कूल से 12वीं करने के बाद अवनी अभी पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज से कॉमर्स में ऑनर्स कर रही हैं। आगे वह एमबीए के साथ ब्यूटी पेजेंट में अपना करियर बनाना चाहती हैं। अवनी के पिता अशुतोष चौधरी और मां प्रकृति चौधरी बिजनेसमैन हैं और एसएन गांगुरी रोड, अपर बाजार में रहते हैं। बेटी की इस अचीवमेंट से बहुत खुश हैं। बताया कि इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाली पहली झारखंड की लड़की बनने से सभी खुश हैं। इस प्रतियोगिता में देशभर से लड़कियों ने भाग लिया था और कई ऑडिशन स्तरों के बाद चार प्रमुख राउंड में प्रतिस्पर्धा हुई थी। इनमें व्यक्तिगत साक्षात्कार, हेरिटेज राउंड, डिज़ाइनर राउंड और टैलेंट राउंड शामिल थे। झारखंड की हेरिटेज थीम पर करना चाहती हैं खुद को प्रजेंट अवनी ने बताया कि हेरिटेज राउंड में मैंने ‘महाकुंभ’ थीम को चुना था, जिसने जजों का ध्यान आकर्षित किया। जज पैनल में मिस हेरिटेज इंटरनेशनल की रनरअप, मिसेज हेरिटेज इंटरनेशनल की रनरअप और मिसेज म्यांमार जैसी प्रतिष्ठित सदस्य शामिल थीं। इस प्रतियोगिता के मेजबान पूर्व मिस इंडिया-2013 मिस सिमरन आहूजा थीं। महाकुंभ में उन्होंने वहां आए साधु-संतों को रिप्रजेंट किया और उसकी गेटअप में तैयार होकर सभी को आकर्षित किया। आगे अवनी मिस हेरिटेज इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, इसके लिए जून से ट्रेनिंग सेशन पुणे में होगा। इंटरनेशनल कंपीटिशन में वह झारखंड थीम पर काम करना चाहती हैं। कहती हैं कि बचपन से ही यहां की कला और संस्कृति मुझे आकर्षित करती है। कोशिश करूंगी कि यहां के हेरिटेज को विदेश के लोगों के सामने दिखाऊं। ज्ञात हो कि इंटरनेशनल राउंड में दुनिया के 30 देशों की लड़कियों से वह मुकाबला करेंगी। हेरिटेज राउंड में कुंभ थीम पर अवनी ने साधु की वेश धरकर रैंप वॉक की। इंटरनेशनल प्रतियोगिता के ​​लिए जून में होगा ट्रेनिंग सेशन, नवंबर में जाएंगी थाईलैंड

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *