दैनिक भास्कर के ‘सुपर शेफ-2025’ का ऑडिशन आज

कुकिंग टैलेंट को ज्यादा से ज्यादा मौके मिलें। पार्टिसिपेंट्स दादी-नानी के नुस्खों से स्पेशल डिश तैयार कर देश-दुनिया में अपना हुनर दिखा सकें। इसी उद्देश्य से दैनिक भास्कर की ओर से पहली बार ‘सुपर शेफ-2025’ कॉम्पीटिशन का आयोजन किया जा रहा है। कॉम्पीटिशन का झारखंड ऑडिशन गुरुवार को रांची के होटल रेडिसन ब्लू में होगा। इसमें प्रदेशभर से चयनित 30 पार्टिसिपेंट्स कुकिंग टैलेंट दिखाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले देशभर से लोगों से पसंदीदा डिश बनाते हुए 5 मिनट तक के वीडियोज मंगवाए गए। उसके आधार पर विभिन्न शहरों में कुकिंग ऑडिशन करवाए जाने हैं। आखिर में जजेज 2 लोगों का चुनाव फाइनल के लिए करेंगे। सभी पार्टिसिपेंट्स को पुरस्कार दिए जाएंगे। हर प्रतिभागी को मिलेंगे 75 मिनट : शो सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। हर प्रतिभागी को 75 मिनट का समय दिया जाएगा। कुकिंग की सामग्री दैनिक भास्कर की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य अतिथि कृषि, पशुपालन व सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी। जजेज प्रसिद्ध फूड इन्फ्लुएंसर अमर सिरोही, होटल रेडिसन ब्लू से एग्जीक्यूटिव शेफ जय देव व फूड व्लॉगर तान्या गुप्ता होंगी। फाइनल 21 मई को भोपाल में : फाइनल 21 मई को भोपाल में होगा। फाइनल में बतौर जज शेफ संजीव कपूर, शेफ नीता मेहता और फूड क्रिटिक अमीन अली भाग लेंगे। प्रोग्राम के प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर जॉफ मसाला, पावर्ड बाय धारा, एबप्लांस पार्टनर फिलिप्स, चाइनीज पार्टनर चिंग्स सीक्रेट, क्लीनिंग पार्टनर एक्सपर्ट, टेबल वियर पार्टनर लाओपाला, रेडियो पार्टनर माय एफएम हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *