9वीं की छात्रा से 11वीं के छात्र ने किया दुष्कर्म:रायपुर के निजी स्कूल में डांस-क्लास में वारदात, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर के एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ 11वीं कक्षा के छात्र ने दुष्कर्म किया। राजेन्द्र नगर पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामला अमलीडीह इलाके का बताया जा रहा है। वही इस मामले में राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि 11 वीं का छात्र पिछले 2 महीनों से बच्ची को परेशान कर रहा था और छात्रा को डरा धमकाकर उसने छात्रा को शोषण किया है। स्टूडेंट ने टीचर की दी थी जानकारी परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रा ने खुद के साथ हो रहे शोषण करने की जानकारी अपने स्कूल की एक शिक्षिका को दी थी। इसके बाद भी स्कूल टीचर की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया ना ही स्कूल के मैनेजमेंट को जानकारी दी। स्कूल मैंनेजमेंट बोला जांच कमेटी बनाई जाएगी स्कूल के प्रबंधक ने कहा कि हमें शुक्रवार को साढ़े 10 बजे इस पुलिस थाने से घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने नें छात्र का नंबर और पता मांगा था। स्कूल परिसर में हुई घटना के संबंध में जब मैनेजमेंट से सवाल पूछा गया तो उन्होनें कहा कि लापरवाही सभी तरफ से लापरवाही हुई होगी। हम कमेटी बनाकर जांच पड़ताल करेंगे और इस मामले में पुलिस भी जांच पड़ताल कर रही है। खबर अपडेट हो रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *