लाइब्रेरी में वॉटर कूलर, कैमरा व एसी की व्यवस्था करें

भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल छात्रों, शोधकर्ताओं सहित लोगों को ज्ञान प्राप्त करने लाइब्रेरी एक महत्वपूर्ण स्त्रोत होता है। इसी उद्देश्य से दुर्गूकोंदल में मावा मोदोल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। जहां तेजी से विद्यार्थी पंजीकृत होकर लाभ उठा रहे हैं। इसका सरगुजा आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने निरीक्षण ​किया। नीट यूपीएससी, सीजीपीएससी की तैयारी कर रहे यशिका गायकवाड, आयुष, सरिता ठाकुर, किशन नरेटी से बातचीत कर तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने अपने अनुभव साझा कर सुझाव प्रदान किया। उन्होंने लाइब्रेरी का अवलोकन कर कहा इससे क्षेत्र के लोगों विशेषकर विद्यार्थियों और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को काफी सहायता मिलेगी। यह समाज को शिक्षा से जोड़ने का उत्कृष्ट सराहनीय प्रयास है। उनके द्वारा लाइब्रेरी की पुस्तकों, उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही वॉटर कूलर, सीसीटीवी कैमरा व एसी की व्यवस्था करने जनपद सीईओ सुरेंद्र बंजारे को कहा। इस दौरान उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल, जिला मिशन समन्वयक रवि मिश्रा, बीईओ एसपी कोसरे मौजूद थे। मावा मोदोल लाइब्रेरी दुर्गूकोंदल के नोडल अधिकारी व एबीईओ अंजनी मंडावी ने बताया लाइब्रेरी में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित श्रेष्ठ पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध है, जिसका लाभ अध्ययनरत विद्यार्थी ले रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में लाइब्रेरी की लोकप्रियता के कारण ही कई सामग्रियां व राशि प्राप्त हो रही है। इसमें शिक्षक शंकर दास नागवंशी द्वारा स्टेशनरी, ओम प्रकाश उयके, योगेश मरकाम, श्याम सिंह नेगी द्वारा एक-एक हजार की राशि, गुप्त दानदाताओं द्वारा 3500 की राशि, मटका व वॉटर जार प्रदान की गई है। इसमें से राशि का उपयोग जिओ फाइबर इंटरनेट लगाने व अन्य संसाधनों के रखरखाव पर उपयोग की जा रही है। लाइब्रेरी के बेहतर संचालन के लिए सहायक के रूप में राजकुमार चंद्राकर, योगेश्वर मरकाम, थानेंद्र बहादुर नागवंशी, कौशल जैन, नरेंद्र साहू, राजेश कुर्रे, शत्रुघ्न नेताम की नियुक्ति की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *