भीलवाड़ा में बजरी माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा:मंगरोप पुलिस ने पकड़ी बजरी भरी 2 ट्रैक्टर- ट्रॉली, एक गिरफ्तार

अवैध बजरी खनन पर भीलवाड़ा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में लगातार जिले की थाना पुलिस कार्रवाई कर अवैध बजरी खनन और परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसी के तहत मंगरोप थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन में शामिल बजरी से भर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जप्त की। मंगरोप थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि अवैध बजरी खनन परिवहन पर डीएसपी श्याम सुंदर के निर्देशन में अवैध बजरी परिवहन खनन की रोकथाम के लिए टीमों का गठन किया। इन टीमों ने थाना क्षेत्र के मंगरोप, सालेरिया, बरसोलिया गांव में बनास नदी में दबिश देकर दो बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया और एक व्यक्ति नारायण (35) पिता माधू भील को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए और माइनिंग टीम को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित किया। ये थे टीम में शामिल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मंगरोप थाना प्रभारी विजय मीणा, हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल, श्याम सुंदर, कॉन्स्टेबल सचिन, भोलाराम, रामनारायण, सुंदरलाल, राजकुमार और दिलीप शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *