श्री दुर्गा माता मंदिर (नजदीक जगराओं पुल) में वरिन्द्र मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक माता की चौकी में श्रद्धालुओं ने तालियों की गूंज के साथ मां के दरबार में हाजिरी लगाई। पंकज पिंका भजन मंडली ने जेहड़ा तालियां बजाए ओहदी लग्गू हाजिरी समेत कई भक्तिमय भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूजा गर्ग व अर्पित गर्ग ने ज्योति प्रज्वलित कर मां का आशीर्वाद लिया, वहीं पूजा वर्मा ने भी माता रानिए भजन से दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर समिति ने विशेष अतिथियों को मां का चित्र भेंट किया। कृष्ण चंद गुप्ता ने बताया कि मंदिर के 76वें स्थापना दिवस पर 26 अप्रैल से 4 मई तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन होगा, जिसे महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी यमुनापुरी जी महाराज संगीतमय शैली में प्रस्तुत करेंगे।


