भिलाई की पॉश कालोनी से लाखों के जेवरात पार:घर मालिक के भतीजे ने नाबालिग के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

दुर्ग जिले के भिलाई तीन में शिक्षक नगर कालोनी स्थित एक घर में बड़ी चोरी हुई है। चोरी उस घर के मालिक के नाबालिग भतीजे ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर की। इसके बाद उन्होंने चोरी से मिले सोने के बिस्किट को अपने पिता के पास गिरवी कर दिया। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि नूतन चौक शिक्षक कॉलोनी भिलाई तीन निवासी राधिका हरदेल (41साल) पति विजय हरदेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर से लगभग 8 लाख रुपए को सोने चांदी के गहने पार हो गए। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया। राधिका ने बताया कि चोरी की घटना 29 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे से 14 अप्रैल 2025 की सुबह 10 बजे के बीच हुई है। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात जो लगभग 7 लाख 85 हजार रुपये के होंगे सभी को चोरी कर ले गया। आरोपी जेवरात के साथ साथ उनका भिल भी चोरी कर ले गया है। मामला बड़ा होने पर दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने तुरंत छावनी सीएसपी हरीश पाटिल के नेतृत्व में एक टीम गठीत की। इस टीम ने तुरंत छानबीन शुरू की । पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि उन्होंने राधिका के देवर के लड़के और उसके नाबालिग दोस्त पर शक हुए। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई और जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होने चोरी की घटना को करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने आलमारी के अंदर से सोने चांदी के जेवरात निकाले और उसके बाज जेवर को भतीजे ने अपने पास रखा और सोने के बिस्किट को अपने नाबालिग साथी को दिया। उसे लेजकर उसने अपने पिता की सोने चांदी की दुकान में 1 लाख 30 हजार में गिरवी रख दिया। खरीददार के साथ दोनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस नाबालिग बेटे से चोरी का मामल खरीदने वाले पिता संतोष दुलानी को गिरफ्तार किया है। संतोष ने बताया कि उनकी सोने चांदी की दुकान है। उसके पास उसका बेटा सोने के बिस्किट लेकर आया था। वो करीब 15 ग्राम का था। उसने उसे 140000 रुपए में गिरवी रखा और बेटे को 130000 रुपए दिया था। पुलिस ने जब्त किया चोरी का सामान पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गया पूरा सामान रिकवर कर लिया है। पुलिस ने कुल 740.33 ग्राम सोने और कुल जेवारात सहित 326.986 ग्राम चांदी और सेने की जप्ती की है। पुलिस ने आरोपी संतोष दुलानी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं नाबालिग लड़कों को किशोर न्याय बोर्ड दुर्ग में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *