‘एक शाम पुलिस के नाम’:सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने दी शानदार परफॉर्मेंस,अवार्ड सेरेमनी में पुरस्कार बांटे

पुलिस स्थापना दिवस पर एक शाम पुलिस के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग 2025 में बुधवार शाम को प्रतिभाओं ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियां दी। लोकरंग के साथ शास्त्रीय गीत संगीत की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। इस मौके पर संभागीय आयुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत, जिला न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास,कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी, सिटी एसपी डॉ अमृता दुहन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियति शर्मा एवं अन्य पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मी व उनके परिवारजन उपस्थित रहे। कोटा शहर पुलिस एवं लायंस क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। भवई नृत्य में कलाकार ने साइकिल की रिम को सर, हाथ और पैर पर घुमाते हुए नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी। वहीं बॉलीवुड एवं राजस्थानी लोकगीतों पर शास्त्रीय अंदाज में नृत्य प्रस्तुति भी शानदार रही। मनोरंजन के साथ ही ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां भी हुई जिनमें साइबर क्राइम से सचेत और जागरूक करने के लिए नाटक की प्रस्तुति ने लोगों को चेताया। अलग अलग कलाकारों ने लोकगीत और अन्य अन्य विधाओं में प्रस्तुतियां दी पुलिस कर्मियों व परिजनों की ओर से भी प्रस्तुतियां दी गई।अवार्ड सेरेमनी में पुरस्कार भी बांटे गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *