टोंक में जिला मुख्यालय समेत जिलेभर में लगातार दूसरे दिन रात का न्यूनतम तापमान फिर बढ़ा है। यानि कि रात के समय अब पहले के मुकाबले गर्मी का एहसास थोड़ा ज्यादा हुआ है। इसके चलते अब लोगों को दिन के अलावा रात के समय भी गर्मी का एहसास हो रहा है।
रात का तापमान 24 घंटे में ही 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। ऐसे में लोग पंखे, कूलर, एसी चलाकर गर्मी से राहत पा रहे है। हालांकि अधिकतम तापमान भी 3 दिन से एवरेज 40 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
बुधवार को भी मौसम साफ है। अधिकतम तापमान सोमवार की तरह 40 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वही मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा है। जबकि सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। बीती रात को न्यूनतम तापमान बढ़ने से रातभर गर्मी का एहसास लोगों को ज्यादा हुआ। वहीं दोपहर को भी गर्मी ज्यादा पड़ने से सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही कम नजर आ रही है। ज्ञात रहे कि जिले में इन दिनों आए दिन ही मौसम बदल रहा है। कभी गर्मी का मौसम बन रहा है तो कभी हवा चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। तीन दिन से अधिकतम तापमान नहीं बढ़ा है। ऐसे में अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर बीते 3 दिन में देखने को नहीं मिला है। आज मौसम साफ होने के साथ ही हल्की हवा चली। इससे ज्यादा तापमान में चेंज नहीं आया। तेज धूप से अधिकतम तापमान बुधवार को भी मंगलवार तरह 40 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। ऐसे में मौसम सामान्य सा रहा।


