रांची| दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, रांची की ओर से रांची शाखास्तरीय सीए स्टूडेंट्स नेशनल टैलेंट सर्च के अधीन चार्टर्ड अकाउंटेंसी छात्रों के लिए आयोजित पिच डेक प्रतियोगिता व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने कहा कि यह आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल को बेहतर बनाएगा।


