उदयपुर में बैडमिंटन प्लेयर सिंधु की शादी,आज से रस्में शुरू:पीएम मोदी, सचिन तेंदुलकर सहित बड़ी हस्तियों को दिया निमंत्रण, मेहमानों का आना शुरू

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की शादी की रस्में उदयपुर में शुरू हो गई हैं। उदयसागर झील के बीच बने आलीशान होटल राफेल्स में मेहमानों का आना शुरू हो गया हैं। सिंधु ने पीएम मोदी, सचिन तेंदुलकर सहित कई बड़ी हस्तियों को शादी में आने का निमंत्रण दिया है। पांच सितारा होटल राफेल्स में आज रात संगीत का प्रोग्राम होगा। रविवार को शादी समारोह होगा, जिसमें बड़ी हस्तियों के आने की संभावना हैं। बता दें कि बैंडमिंटन की स्टार प्लेयर सिंधु पोसीडेक्स टेक्नोलॉजीस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वेंकट दत्ता के साथ शादी करने जा रही है। लेकसिटी में दो दिन होंगे प्रोग्राम सिंधु की शादी की रस्में होटल राफेल्स में आज से शुरू हो गई हैं। आज रात संगीत सेरेमनी होगी। 22 दिसंबर को शादी होगी। 23 दिसंबर को वर-वधू उदयपुर से रवाना होंगे। 24 दिसंबर को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। सिंधु ने करवाया प्री-वेडिंग फोटो शूट पीवी सिंधु और उनके होने वाले पति वेंकट दो दिन पहले (गुरुवार) लेक सिटी पहुंच गए थे। दोनों के परिवार ने शादी की तैयारियों को देखा। वहीं सिंधु और वेंकट दत्ता ने अपना प्री-वेडिंग शूट करवाया। बता दें कि वेंकट ने फाउंडेशन आफ लिबरल एंड मैनेजमेंट एजुकेशन से लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज/लिबरल स्टडीज में डिप्लोमा किया है। उन्होंने 2018 में फ्लेम यूनिवर्सिटी आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में अपना बीबीए अकाउंटिंग एंड फाइनेंस पूरा किया। इसके बाद इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बेंगलुरू में डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में मास्टर्स डिग्री पूरी की। वर्तमान में वेंकट दत्ता पोसीडेक्स टेक्नोलॉजीस के डायरेक्टर हैं। पीएम और तेंदुलकर सहित कई हस्तियों को किया आमंत्रित
पीवी सिंधु ने पीएम नरेन्द्र मोदी, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, तेलंगाना सीएम रेवन्थ रेड्डी, आन्ध्रप्रदेश सीएम चन्द्रबाबू नायडू, डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण सहित कई सेलिब्रिटी को न्योता दिया है। वे खुद उन्हें शादी का कार्ड देने पहुंचीं। क्रिकेटर पांड्या ने भी राफेल्स में की थी शादी
पिछले साल 2023 में 14 फरवरी को भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी राफेल्स में शादी की थी। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेसस नताशा के साथ हिंदू और क्रिश्चिन दोनों रीति-रिवाज में शादी की थी। शादी में ​पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा, दिनेश कार्तिक, अजय जड़ेजा, क्रिकेटर ईशान किशन और शुभमन गिल आदि शरीक हुए थे। अंबानी से लेकर बॉलीवुड स्टार ने भी उदयपुर चुना
साल की शुरुआत में 5 जनवरी से 11 जनवरी के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफेंड नुपूर शिखरे से उदयपुर में शादी की थी। यह इस साल की सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी वेडिंग रही। उदयपुर के ताज अरावली होटल में 7 दिन तक इसके वेडिंग फंक्शन चले। इसके बाद 29 से 31 जनवरी के बीच बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की भांजी निकिता चौधरी की शादी भी यहीं हुई। इसमें देओल फैमिली के अलावा बड़ी संख्या में एनआरआई जुटे। ये भी पढ़ें- बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु उदयपुर में शादी करेंगी:IT कंपनी के डायरेक्टर के साथ 22 दिसंबर को लेंगी फेरे, 3 दिन चलेंगे फंक्शन झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर बड़े सेलिब्रिटी की शादी का गवाह बनने वाली है। देश के लिए दो बार ओलिंपिक मेडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु अपनी शादी उदयपुर में करने वाली हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *