उज्जैन के होमगार्ड ग्राउंड नागझिरी में पतंजलि योगपीठ के सहयोग से हो रहे योग शिविर में गुरुवार सुबह सात बजे सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने योग गुरु परमार्थ देव जी महाराज के साथ मंच पर कई योग क्रिया की। बुधवार से देवास रोड स्थित ग्राउंड पर करो योग रहो निरोग की थीम पर फोर्स के जवानों के लिए योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय योग शिविर के दौरान जवानों को नेचरोथैरेपी से जोड़ने और उनकी आहारचर्या में सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान सिविल डिफेंस की वर्कशॉप भी आयोजित की गई। सुबह प्रारंभ हुए योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जवानों के साथ ही परिवार के लोग सीएम शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद योग कार्यक्रम में योग क्रिया करके सभी को हैरान कर दिया। गुरुवार को सीएम मोहन यादव उज्जैन के फ्रीगंज में 90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ब्रिज का भूमि पूजन करेंगे।


