धौलपुर कॉलेज में एबीवीपी की कार्यकारिणी का गठन:सूरज सिंह अध्यक्ष और सान्या मंत्री नियुक्त, सदस्यों ने स्टूडेंट हित में काम करने की शपथ ली

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धौलपुर कॉलेज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सूरज सिंह को धौलपुर कॉलेज का इकाई अध्यक्ष और सान्या को इकाई मंत्री का दायित्व दिया गया है। कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी छात्राओं ने विद्यार्थी हित में काम करने का संकल्प लिया। एबीवीपी के जिला सोशल मीडिया संयोजक विष्णु भारद्वाज ने बताया कि धौलपुर कॉलेज में कार्यकारिणी का गठन करते हुए विद्यार्थी परिषद में सूरज सिंह को इकाई अध्यक्ष, हर्षिता राजावत, सूरज कुशवाह, आशीष मीणा को इकाई उपाध्यक्ष, सान्या को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद शिवम शर्मा, अरुण सविता, अर्जुन इकाई सह मंत्री, अनु राना एसएफएस संयोजक, राहुल यादव, मंजीत एसएफएस सहसंयोजक प्रेम सिंह, दीपक कुमार, मोहित राजपूत एसएफएस टोली सदस्य, सचिन प्रजापति एसएफडी संयोजक, मनीष यादव, हर्ष शर्मा एसएफडी सह संयोजक,पूजा, काजल शर्मा एसएफडी टोली सदस्य, खुशबू राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, मोहित शर्मा, गुनगुन राष्ट्रीय कला मंच सहसंयोजक, विट्ठल शर्मा, दीपू सिंह राष्ट्रीय कला मंच टोली सदस्य, नमन कुमार खेलो भारत संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही दीपक, अजय कुमार शर्मा खेलो भारत सहसंयोजक, आर्यन गुर्जर, रोहित शर्मा, श्रीराम खेलो भारत टोली सदस्य, शिवम सोशल मीडिया संयोजक, सलोनी बघेला NSS संयोजक, गुनगुन, नाजमीन NSS सहसंयोजक, भावना, आशीफ NSS टोली सदस्य, अनूप निषाद स्काउट संयोजक, अमित गौर NCC संयोजक, रवि कंसाना कला संकाय प्रमुख, अभिषेक जाट, डालचंद कला संकाय सहप्रमुख, माधव शर्मा विज्ञान संकाय प्रमुख, लोकेंद्र सिंह विज्ञान संकाय सह प्रमुख, वैष्णवी शर्मा वाणिज्य संकाय प्रमुख और प्रीति शर्मा को वाणिज्य संकाय सहप्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी छात्राओं ने विद्यार्थी हित में काम करने का संकल्प लिया, जिसके बाद सभी को भरतपुर में होने वाले प्रदेश अधिवेशन के बारे में जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *