जालोर में पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। जिससे आमजन का दोपहर में घरों से बाहर निकला भी मुश्किल हो रहा हैं। बुधवार को दिन का तापमान 42.3 डिग्री दर्ज होने के साथ लू चली। जालोर में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन के तापमान में 0.1 डिग्री गिरावट होकर 42.3 डिग्री दर्ज व रात का तापमान 0.5 डिग्री बढ़ोतरी होकर 28.1 डिग्री दर्ज किया गया हैं। जिससे जालोर दिन के साथ देर रात तक लू का दौर जारी हैं। जिससे रात में भी आमजन को गर्मी से राहत नहीं मिली। बुधवार को दोपहर लोग बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकले और अपने घरों में दुबक कर बैठे रहे। जिससे शहर की मुख्य सड़कों पर लोगों की आवाजाही कर रही। वही मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने आगामी दिनों 18 अप्रैल तक गर्मी में बढ़ोतरी के साथ दिन का तापमान 43 डिग्री से ऊपर दर्ज होने के साथ लू चलने की संभावना जताई हैं। रात का तापमान 33 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता हैं।


