नकोदर दरबार माथा टेकने जा रहे दंपती की मौत:एक रात पहले मनाया था बेटी का बर्थडे;अज्ञात कार ने मारी टक्कर,आरोपी फरार

पंजाब के जालंधर में नकोदर बाबा मुराद शाह के दरबार में माथा टेकने बाइक पर जा रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। आज सुबह साढ़े 5 बजे दंपती लांबड़ा रोड से जा रहे थे कि तभी एक तेजरफ्तार अज्ञात कार ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मारी। काफी दूर तक कार चालक उन्हें घसीट कर ले गया। हादसे के दौरान महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके पति ने अस्पताल में दम तोड़ा। मरने वाले पति-पत्नी का नाम सुनील गुप्ता और रवीना गुप्ता है। दोनों ने बीती रात अपनी बेटी का जन्म दिन मनाया था। आज सुबह वह परिवार में सुख समृद्धि के लिए माथा टेकने जा रहे थे। सुबह साढ़े 5 बजे हुआ हादसा जानकारी मुताबिक घर से सुबह करीब 5 बजे सुनील गुप्ता पत्नी रवीना के साथ नकोदर दरबार के लिए निकले थे। करीब साढ़े 5 बजे अज्ञात कार ने टक्कर मारी। पति-पत्नी हादसे के बाद काफी चीखते रहे लेकिन कार चालक रुका नहीं। काफी दूर तक घसीटे जाने के कारण रवीना के सिर पर काफी चोट आई जिस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की मदद से सुनील को खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। थाना लांबड़ा की पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिश्तेदार सोनू बोला… सोनू ने कहा कि सुनील और रवीना के दो छोटे बच्चे है। अब परिवार में उन्हें संभालने वाला कोई नहीं है। प्रशासन से मांग है कि एक्सीडेंट करने वाले कार चालक को दबोचा जाए। पुलिस से मांग है कि इस केस में सीसीटीवी चैक करवाए जाए ताकि बच्चों को इंसाफ मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *