8 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अमरकंटक दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जानकारी देते हुए कहा कि अनूपपुर जिले के अमरकंटक में नर्मदा जयंती पूरे उत्साह, उमंग और गरिमामय ढंग से मनाई जाएगी। उन्होंने इस आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में दिए निर्देश बुधवार को कलेक्टर हर्षल पंचोली ने नर्मदा जयंती और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के संबंध में बैठक आयोजित की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने, मुख्यमंत्री के दौरे के रूट चार्ट बनाने और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के निर्देश दिए। स्थानीय सहयोग पर जोर कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दें और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से समन्वय स्थापित करें। साथ ही, उन्होंने लोकार्पण और भूमि पूजन के लिए सूची तैयार करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।


